Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा:डी कॉक 14 रन बनाकर आउट, UAE ने 123 रन का टारगेट दिया

    18 hours ago

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने टी-20 वर्ल्ड कप के 34वें मैच में साउथ अफ्रीका को 123 रन का टारगेट दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 5.4 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं। क्विंटन डी कॉक (14) और ऐडन मार्करम (28) आउट हो चुके हैं। UAE के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम 22, ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 और मुहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 और एनरिक नॉर्त्या ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे को 1 विकेट मि मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्त्या। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान,सैयद हैदर, मुहम्मद अरफान, ध्रुव परासर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। ---------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup Live: South Africa off to steady start in 123 chase despite early blow
    Next Article
    ‘Centre’s actions impose Rs 50,000 crore burden on TN’, says Thangam Thennarasu

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment