Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता:वेस्टइंडीज पहले बैटिंग करेगी, साउथ अफ्रीका जीता तो भारत की राह आसान होगी

    20 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का सातवां मैच आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन के अंतर से हराया। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिला थम गया। इससे पहले टीम ने लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 147 रन ही बनाने दिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Government makes sale of E20 petrol with minimum RON 95 mandatory from April 1; what it means
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के कटक में दो छात्राओं से रेप की कोशिश करने वाला स्कूल बस ड्राइवर गिरफ्तार

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment