Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8 मैच-जिम्बाब्वे ने 7वां विकेट गंवाया:टोनी मुनयोंगा आउट, गुडाकेश मोती को चौथा विकेट; वेस्टइंडीज ने 255 रन का टारगेट दिया

    1 day ago

    वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 255 रन का टारगेट दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। विंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट 254 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जवाबी पारी में जिम्बाब्वे ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। टोनी मुनयोंगा और ब्रैड इवांस क्रीज पर हैं। सिकंदर रजा (27 रन) को गुडाकेश मोती ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने अगली बॉल पर ताशिंगा मुसेकिवा (जीरो) को बोल्ड कर दिया। मोती को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने डायोन मायर्स (28 रन) को भी आउट कर दिया। अकिल हुसैन ने ब्रायन बेनेट (5 रन) और रायन बर्ल (जीरो) को लगातार 2 बॉल पर आउट किया। तदिवानाशे मारुमनी (14 रन) को मैथ्यू फोर्ड ने पवेलियन भेजा। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने फिफ्टी लगाई। हेटमायर ने 34 बॉल पर 85 रन बनाए। इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं, पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। रिचर्ड नगारवा को 2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    आयरन डोम, हाईटेक हथियार... इजरायल से कौन-कौन सी डील पक्की? मोदी-नेतन्याहू मुलाकात पर दुनिया की नजर
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8 मैच-जिम्बाब्वे ने 8वां विकेट गंवाया:ग्रीम क्रेमर को जेसन होल्डर ने अपनी बॉल पर कैच किया; वेस्टइंडीज ने 255 रन का टारगेट दिया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment