Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; ब्रेविस-मिलर में 91 रन की पार्टनरशिप:साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए थे, भारत को विकेट की जरूरत

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को ब्रेविस और मिलर की 91 रन की साझेदारी ने संभाल लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पावरप्ले में 3 खिलाड़ियों को आउट कर अफ्रीकी टीम को दवाब में डाल दिया था। अफ्रीकी टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। अब भारत को मैच में वापसी के लिए विकेट की जरूरत है। इससे पहले पावरप्ले में रियान रिकेल्टन 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। उन्होंने क्विंटन डी कॉक (6 रन) को बोल्ड किया। अर्शदीप सिंह ने ऐडन मार्करम (4 रन) को कैच कराया। उन्होंने मार्करम को 7वीं बार पवेलियन भेजा है। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग इलेवन भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। ----------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    🔴India vs South Africa, T20 World Cup | Live Cricket Match Today | IND vs SA LIVE | T20 World Cup
    Next Article
    ट्रम्प के रिजॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी:मौत; गन और फ्यूल केन लेकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment