Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल-सैमसन ने चौके से भारत का खाता खोला:जोफ्रा आर्चर की बॉल पर छक्का भी लगाया, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं। सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की तीसरी बॉल पर चौका लगाकर भारत का खाता खोला। उन्होंने अगली बॉल पर छक्का भी लगाया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह जैमी ओवरटन को मौका दिया है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों के मैच हुए, 1-1 जीत दोनों को मिली। सेमीफाइनल जीतने के बाद दोनों टीमों ने फाइनल भी जीता। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Who is Tim Sheehy? Senator who helped officers remove ex-Navy SEAL from Senate hearing
    Next Article
    NATO’s chief downplays the risks of the alliance being drawn into the conflict.

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment