Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- रोस्टन चेज ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की:डी कॉक 47 रन बनाकर आउट, साउथ अफ्रीका 95/1; वेस्टइंडीज ने 177 का टारगेट दिया

    1 day ago

    वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप के 7वें सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका को 177 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम और रायन रिकेल्टन क्रीज पर हैं। 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई। रोस्टन चेज ने क्विंटन डी कॉक (47 रन) को जेसन होल्डर के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 52 रन बनाए। जबकि जेसन होल्डर 49 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरकार्ड… होल्डर-शेफर्ड ने रिकॉर्ड साझेदारी की टीम ने एक समय 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करके टीम को 170 पार पहुंचा दिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 8वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    When a miracle pill becomes a trap: France's addiction to anti-anxiety medication • FRANCE 24
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 पार:मार्करम की फिफ्टी, चेज ने डी कॉक को पवेलियन भेजा; वेस्टइंडीज ने 177 का टारगेट दिया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment