Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- पावरप्ले में नेपाल का स्कोर 46/1:कुशल भुर्तेल 5 रन बनाकर आउट, इटली के अली हसन को विकेट

    17 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 17वां मैच नेपाल और इटली के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। नेपाल ने 6 ओवर में एक विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। आसिफ शेख और रोहित पौडेल क्रीज पर हैं। कुशल भुर्तेल (5 रन) को अली हसन ने जस्टिन मोस्का के हाथों कैच कराया। नेपाल ने 12 साल पहले 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में हॉन्गकॉन्ग और अफगानिस्तान को हराकर दो जीत दर्ज की थीं, लेकिन, उसके बाद से टीम को वर्ल्ड कप में जीत नसीब नहीं हुई है। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका होगा जब नेपाल और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग-XI नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी। इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Quote of the day by Marie Curie: “Life is not easy for any of us. But what of that? We must have perseverance and above all confidence in ourselves. We must believe that we are gifted for something and that this thing must be attained.”
    Next Article
    राजपाल यादव चेक बाउंस केस:कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, कहा- आपने वादा नहीं निभाया; पत्नी ने आर्थिक सहायता देने वालों का जताया आभार

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment