Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- पावरप्ले में भारत का दूसरा विकेट गिरा:अभिषेक और ईशान 10-10 रन बनाकर आउट; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का स्कोर 41/2

    1 day ago

    भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का टारगेट चेज करना होगा। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाबी पारी में भारतीय टीम ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर अकील हुसैन ने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। मैच का स्कोरबोर्ड विंडीज ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े। रोस्टन चेज ने 40 और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट:अकील हुसैन ने हेटमायर के हाथों कैच कराया; 196 का टारगेट रही टीम इंडिया का स्कोर 37/1
    Next Article
    अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत:ईरान ने 3 सदस्यीय अंतरिम समिति बनाई; इजराइल ने दूसरे दिन फिर हमला किया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment