Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-ओमान का दूसरा विकेट गिरा:आयरलैंड ने 236 रन का टारगेट दिया: टकर ने नाबाद 94 रन बनाए, शकील को 3 विकेट

    18 hours ago

    ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 22वें मैच आयरलैंड ने ओमान को 236 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में ओमान ने 2.1 ओवर के बाद 1 विकेट पर 21 रन बनाए हैं। आयरलैंड के लिए कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने अर्धशतक लगाए। टकर ने 51 गेंदों पर नाबाद 94 रन की पारी खेली। डेलानी ने 30 बॉल पर 56 बनाए। जॉर्ज डॉकरेल ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर महज 9 गेंदों में नाबाद 35 रन ठोक दिए। ओमान के लिए शकील अहमद ने 3 विकेट लिए। शाह फैजल और आमिर कलीम को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद। आयरलैंड: रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस ने 40 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में मेट्रो का पिलर ऑटोरिक्शा पर गिरा, कई लोग घायल हुए

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment