Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- ओमान का 7वां विकेट गिरा:जितेन के बाद नदीम भी आउट; श्रीलंका ने 226 रन का टारगेट दिया

    20 hours ago

    श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 16वें मैच में ओमान को 226 रन का टारगेट दिया है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप बी के इस मैच में ओमान टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाबी पारी में ओमान ने 13.2 ओवर के बाद 7 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। इससे पहले श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और दासुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए। शनाका ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वे श्रीलंका के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट लिए। जय ओडेदरा और सुफियान महमूद को 1-1 विकेट मिला। कुसल मेंडिस रन आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैजल, जय ओडेदरा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी सांसद बोलीं- ट्रम्प की वजह से भारत में QUAD समिट नहीं हो पाया
    Next Article
    घूसखोर पंडत फिल्म विवाद,सुप्रीम कोर्ट का नाम बदलने का आदेश:कहा- नया नाम बताओ, तब फ‍िल्म रिलीज होगी ; किसी वर्ग को बदनाम नहीं कर सकते

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment