Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा:इंग्लिस के बाद कूपर कॉनोली आउट; श्रीलंका के महीश तीक्षणा को पहला विकेट

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। सोमवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की टीम में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने 18.3 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोयनिस पिच पर हैं। कूपर कोनोली (3 रन) को महीश तीक्षणा और जोश इंग्लिस (27 रन) को दुष्मंथा चमीरा ने कैच आउट कराया। दुशन हेमंथा ने ग्लेन मैक्सवेल (22 रन), मिचेल मार्श (54 रन) और ट्रेविस हेड (56 रन) को पवेलियन भेजा। टिम डेविड (6 रन) को कमिंडु मेंडिस ने दुशन हेमंथा के हाथों कैच कराया। कैमरन ग्रीन (3 रन) को दुनिथ वेल्लालागे ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने स्टंपिंग किया। मैच का स्कोरबोर्ड आज ऑस्ट्रेलिया का जीतना जरूरी जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 रन की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस मैच में वापसी के इरादे से उतरी है। वहीं, श्रीलंका शानदार फॉर्म में है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन पर काबिज है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन और फिर ओमान को 105 रन से हराया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, और एडम जम्पा। श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कमिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा:जोश इंग्लिस 27 रन बनाकर आउट; श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा को विकेट
    Next Article
    भारत से हार के बाद बाबर-शाहीन बाहर हो सकते हैं:PCB चीफ स्टेडियम छोड़ चले गए थे, बाबर 5 रन ही बना सके

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment