Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 169 का टारगेट दिया:कप्तान सैंटनर और मैकॉन्ची में 84 रन की साझेदारी, तीक्षणा-चमीरा को 3-3 विकेट

    1 day ago

    न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के छठा सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 169 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। टीम ने 84 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैकॉन्ची ने 47 बॉल पर 84 रन की साझेदारी करके टीम को 160 पार पहुंचा दिया। सैंटनर ने 26 बॉल पर 47 रन बनाए। जबकि मैकॉन्ची 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका के महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट झटके। एक विकेट दुनिथ वेल्लालागे के हिस्से में आया।मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 169 का टारगेट दिया:कप्तान सैंटनर और मैकॉन्ची में 84 रन की साझेदारी, तीक्षणा को 3 विकेट
    Next Article
    Sukanya Boruah on ‘Not A Hero’ Berlinale win: quiet, honest stories suffice

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment