Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- नीदरलैंड को 13 बॉल पर 2 रन चाहिए:बास डी लीडे फिफ्टी बनाकर नाबाद, नामीबिया ने 157 रन का टारगेट दिया

    3 weeks ago

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में नामीबिया ने नीदरलैंड को 157 रन का टारगेट दिया है। नीदरलैंड ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। नामीबिया ने 20 ओवर में 8 विकेट 156 रन बनाए। नीदरलैंड ने 17.5 ओवर के बाद 3 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। बास डी लीडे और स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर हैं। कॉलिन एकरमैन 32, माइकल लेविट 28 और मैक्स ओडाउड 7 रन बनाकर आउट हुए। निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42, जॉन फ्राइलिनक ने 30 और जेजे स्मिट ने 15 बॉल पर 22 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगान वैन बीक और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट लिए। आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासन को 1-1 विकेट मिला। विलेम मायबर्ग और रूबेन ट्रम्पेलमैन रन आउट हुए। यह ग्रुप ए का तीसरा मैच है। ग्रुप-A में नामीबिया, नीदरलैंड के अलावा भारत, पाकिस्तान और अमेरिका हैं। यहां सिर्फ टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी। ऐसे में इस मुकाबले में हार किसी भी टीम को लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर),जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक,रूलोफ वैन डेर मरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गुगटन और फ्रेड क्लासन। नामीबिया: जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग।
    Click here to Read More
    Previous Article
    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश:इसपर 118 सांसदों के दस्तखत; 2 बार स्थगन के बाद लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू
    Next Article
    iPhone 16 Pro Max Price In India Falls By Rs 35,000: Here's How To Get This Deal

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment