Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप में अमेरिका की लगातार दूसरी जीत:नामीबिया को 31 रन से हराया, संजय कृष्णमूर्ति ने 68 रन बनाए; शाल्कविक को 2 विकेट

    19 hours ago

    अमेरिका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 26वें मैच में नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया। रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 4 विकेट खोकर 199 रन बना दिए। नामीबिया ने 19 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। जेजे स्मिट और जेन ग्रीन पिच पर मौजूद हैं। जॉन फ्राइलिंक 19, निकोल लोफ्टी-ईटन 28 और लॉरेन स्टीनकैंप 58 रन बनाकर आउट हुए। जेन ग्रीन रिटायर्ड आउट हुए। अमेरिका के लिए संजय कृष्णमूर्ति ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उन्होंने 33 बॉल पर 6 सिक्स और 4 चौके लगाए। वहीं कप्तान मोनांक पटेल ने 30 बॉल पर 52 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 3 सिक्स लगाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरास्मस और विलेम माईबर्ग ने 2-2 विकेट चटकाए। रूबेन ट्रम्पलमैन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दे दिए। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शयन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरव नेत्रवलकर और अली खान। नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जॉन फ्राइलिंक, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, डिलन लाइचर, विलेम माईबर्ग, रूबेन ट्रम्पलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हींजो।
    Click here to Read More
    Previous Article
    India Vs Pakistan Match LIVE: टीमें स्टेडियम पहुंचीं, टॉस थोड़ी देर में होगा | T20 Wolrd Cup 2026
    Next Article
    'Lit house on fire and...': Canadian shooter Rootselaar tried to kill family before, says neighbour

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment