Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप का 5वां सुपर-8 मैच आज:पाकिस्तान हारा तो सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल, टूर्नामेंट में इंग्लैंड से नहीं जीता

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं, इन सभी मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली है। साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड आगे इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने 20 मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान को सिर्फ 9 मुकाबलों में जीत मिली है। 1 मैच टाई और 1 का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में खेला गया था। जहां इंग्लिश टीम ने 15.3 ओवर में 158 रन का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। जैकब बेथेल इंग्लैंड के टॉप बैटर जैकब बेथेल ने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 132.72 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट स्कोर 55 रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में आदिल रशीद टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 8.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट हासिल किए हैं। उस्मान तारिक पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 164.17 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100* रहा है। वहीं, स्पिनर उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में महज 5.82 की इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए हैं। पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड पल्लेकेले में अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 18 और चेज करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, 1 मैच की नजीता नहीं निकल सका है। यहां का पहली पारी का एवरेज स्कोर लगभग 157 है। इस वर्ल्डकप में यहां अब तक 4 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते, जबकि इतने ही मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। कैंडी में 25% बारिश की आशंका 24 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 25% आशंका है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश का थोड़ा खलल पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Pakistan vs England 45th T20 Live Match Today | PAK vs ENG Live Score & Commentary
    Next Article
    विजय- रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच:दूल्हा-दूल्हन की टीम रही आमने-सामने; दोनों ने फोटो किए शेयर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment