Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप; जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट गिरा:सिकंदर रजा को अर्शदीप ने कैच आउट कराया; भारत ने 257 रन का टारगेट दिया

    1 day ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 8वें सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 257 रन का टारगेट दिया है। जवाब में जिम्बाब्वे ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट क्रीज पर हैं। कप्तान सिकंदर रजा (31 रन) को अर्शदीप सिंह, डायन मायर्स (6 रन) को वरुण चक्रवर्ती ने और तदिवानाशे मारुमनी (20 रन) को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना डाले। अभिषेक शर्मा ने 55, हार्दिक पंड्या ने नाबाद 50 और तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 4 बॉलर्स को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड भारतीय पारी की खास बातें… मैच से पहले अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया दिनेश कार्तिक ट्रॉफी लेकर आए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप; 15 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 131/2:बुमराह की बॉल पर सिक्स से बेनेट की फिफ्टी; भारत ने 257 रन का टारगेट दिया
    Next Article
    उम्मीदवार उतारेंगे और जीतेंगे...राज्य सभा चुनाव से पहले हो रही हलचल के बीच तेजस्वी यादव

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment