Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-जिम्बाब्वे को 7 बॉल पर 10 रन की जरूरत:दुशन हेमंथा ने रजा और मुसेकिवा को पवेलियन भेजा, बेनेट की फिफ्टी; श्रीलंका ने 179 रन का टारगेट दिया

    22 hours ago

    2014 की वर्ल्ड चैंपियन टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार की कगार पर है। गुरुवार को 179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे ने जिम्बाब्वे ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट क्रीज पर हैं। बेनेट ने फिफ्टी पूरी कर ली है। 19वें ओवर में दुशन हेमंथा ने ताशिंगा मुसेकिवा (एक रन) और कप्तान सिकंदर रजा (45 रन) को आउट किया। रायन बर्ल (23 रन) को दसुन शनाका ने कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। तदिवानाशे मारुमनी (34 रन) को दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। इस मैच का टॉस श्रीलंका ने जीता और बैटिंग चुनी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। जबकि पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट रायन बर्ल के खाते में आया। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी। ------------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    From prince to just Andrew, why King Charles III stripped off brother's royal titles
    Next Article
    T20 World Cup: Sri Lanka fight back, Zimbabwe lose two quick wickets

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment