Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप, इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा:मैक्मुलेन ने सॉल्ट को आउट, स्कॉटलैंड ने 153 रन का टारगेट दिया

    1 day ago

    स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 23वें मैच में इंग्लैंड को 153 रन का टारगेट दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। स्कॉटलैंड के लिए कप्तान रिची बेरिंगटन अर्धशतक चूक गए। उन्होंने 32 बॉल पर 49 रन बनाए। उनके अलावा माइकल जोन्स 33, टॉम ब्रूस 24 और ओलिवर डेविडसन नाबाद 20 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 3, लियम डॉसन और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए। जैमी ओवरटन और सैम करन को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 WC: Phil Salt falls in the first over of the chase against Scotland
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा:सॉल्ट के बाद बटलर आउट, स्कॉटलैंड ने 153 रन का टारगेट दिया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment