Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड को 6 बॉल पर 3 रन चाहिए:पाकिस्तान को 2 विकेट की जरूरत, हैरी ब्रूक 100 रन बनाकर आउट

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 5वां सुपर-8 मैच रोमांचक मोड़ पर है। 165 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड को 6 बॉल पर 3 रन की जरूरत है, जबकि पाकिस्तानी बॉलर्स को 2 विकेट गिराने है। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 162/8 है। जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन क्रीज पर हैं। हैरी ब्रूक 100 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन (16 रन) को उस्मान तारिक ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया। उन्होंने टॉम बैंटन (2 रन) को भी आउट किया। शाहीन अफरीदी ने फिल सॉल्ट (जीरो), जोस बटलर (2 रन) और जैकब बेथेल (8 रन) को पावरप्ले में पवेलियन भेज दिया। शाहीन (134 विकेट) टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। उन्होंने हारिस रऊफ (133 विकेट) को पीछे छोड़ा। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली। जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले। आदिल रशीद को एक विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    UAC-0050 Targets European Financial Institution With Spoofed Domain and RMS Malware
    Next Article
    इंग्लैंड टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची:पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक का शतक

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment