Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड का 5वां विकेट गिरा:सैम करन 16 रन बनाकर आउट, उस्मान तारिक को दूसरी सफलता; ब्रूक नाबाद

    1 day ago

    पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के 5वें सुपर-8 मैच में इंग्लैंड को 165 रन का टारगेट दिया है। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम ने 11.5 ओवर में 5 विकेट पर 103 बना लिए हैं। हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। सैम करन (16 रन) को उस्मान तारिक ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया। उन्होंने टॉम बैंटन (2 रन) को भी आउट किया। शाहीन अफरीदी ने फिल सॉल्ट (जीरो), जोस बटलर (2 रन) और जैकब बेथेल (8 रन) को पावरप्ले में पवेलियन भेज दिया। शाहीन (134 विकेट) टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। उन्होंने हारिस रऊफ (133 विकेट) को पीछे छोड़ा। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली। जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले। आदिल रशीद को एक विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    The Bride Of Charlie: Candace Owens sparks rift with Erika Kirk exposé; only Matt Walsh speaks out
    Next Article
    टाटा संस के चंद्रशेखरन के तीसरे टर्म पर फैसला टला:मीटिंग में चेयरमैन बोले- ट्रस्ट-बोर्ड में तालमेल जरूरी; नोएल टाटा ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए रखीं 4 शर्तें

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment