Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-बैरिंगटन और ब्रूस की फिफ्टी पार्टनरशिप से संभला स्कॉटलैंड:12 ओवर में स्कोर 101/3, पावरप्ले में गंवा दिए थे 3 विकेट; विंडीज का टारगेट 183 रन

    3 weeks ago

    वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में स्कॉटलैंड को 183 रन का टारगेट दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश की जगह खेल रही स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर (64 रन) ने फिफ्टी लगाई। ब्रैंडन किंग ने 35, शेरफन रदरफोर्ड ने 26 और रोवमन पॉवेल ने 24 रन बनाए। स्कॉटलैंड के ब्रैड करी ने 2 विकेट झटके। जवाब में स्कॉटलैंड ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। रिची बैरिंगटन और टॉम ब्रूस नाबाद हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। जॉर्ज मुन्सी (19 रन), ब्रैंडन मैक्मुलेन (14 रन) और माइकल जोन्स (1 रन) पवेलियन लौट चुके हैं। शमार जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। स्कॉटलैंड: रिची बैरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क, ओलिवर डैविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, साफयान शरीफ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    10+ राज्य, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी... साइबर क्राइम के खिलाफ चला दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन साइहॉक 3.0' क्या है?
    Next Article
    3 Sisters Married Same Man. Their 3 Daughters Loved Father More, Koreans Most

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment