Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप भारत Vs नामीबिया:सैमसन 22 रन बनाकर आउट, ईशान रिव्यू लेकर LBW होने से बचे; स्कोर 35/1

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। संजू सैमसन 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन शिकोंगो ने लौरेन स्टीनकैंप के हाथों कैच कराया। अभिषेक शर्मा बीमार होने की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला है। वहीं, पिछले मैच में सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।
    Click here to Read More
    Previous Article
    RBI proposes Kisan credit card rule overhaul; seeks stakeholder views by March 6
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप भारत Vs नामीबिया:सैमसन 22 रन बनाकर आउट, ईशान रिव्यू लेकर LBW होने से बचे; स्कोर 43/1

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment