Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप भारत Vs नामीबिया:इंडिया ने चौथा विकेट गंवाया, सूर्या के बाद तिलक वर्मा भी पवेलियन लौटे; स्कोर 134/4

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेरार्ड इरास्मस ने जेजे स्मिट के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया। कप्तान कप्तान सूर्यकुमार यादव (12 रन) को नामीबिया के विकेटकीपर जैन ग्रीन ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की बॉल पर स्टंपिंग किया। संजू सैमसन (22 रन) को बेन शिकोंगो ने कैच आउट कराया। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।
    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs NAM, T20 WC: Namibia back in the game after Ishan and Suryakumar's wickets
    Next Article
    नोरा फतेही ने रचा इतिहास:फीफा वर्ल्ड कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में परफॉर्म कर बनीं पहली बॉलीवुड स्टार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकीं

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment