Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप-भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:नीदरलैंड के खिलाफ 2 बदलाव, अर्शदीप-सुंदर खेल रहे, अक्षर को रेस्ट, कुलदीप बाहर

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। जबकि अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। कुलदीप यादव को बाहर किया गया है। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। हालांकि, टी-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए। दूसरी ओर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी हो जाएगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लीन और फ्रेड क्लासन। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करे
    Click here to Read More
    Previous Article
    Can You Withdraw An FD Without A Will? What Banks Won’t Tell You Clearly
    Next Article
    पंजाब: तरन तारन में दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment