Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- भारत ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया:संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, टारगेट का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेली

    23 hours ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा रनचेज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने 196 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे टारगेट का पीछा करते हुए भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बने। पढ़िए IND Vs WI मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत छठी बार सेमीफाइनल में, पाकिस्तान-इंग्लैंड की बराबरी भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस उपलब्धि के साथ टीम ने पाकिस्तान और इंग्लैंड की बराबरी कर ली है। दोनों टीमें भी 6-6 बार अंतिम-4 में पहुंच चुकी हैं। 2. भारत का सबसे बड़ा टी-20 वर्ल्ड कप रनचेज वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा रनचेज दर्ज किया। इससे पहले 2014 में टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 रन चेज किए थे। ओवरऑल यह टूर्नामेंट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज रहा। इससे बड़ा चेज 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाकर किया था। 3. रनचेज में संजू की सबसे बड़ी पारी, कोहली का रिकॉर्ड टूटा संजू सैमसन ने 97 रन की पारी खेलकर टी-20 वर्ल्ड कप रनचेज में भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले 2016 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे। ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से यह दूसरी सबसे बड़ी पारी है। 2010 में सुरेश रैना ने 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। 4. सूर्या का 50वां टी-20 बतौर कप्तान, 81.25% जीत के साथ नंबर-1 सूर्यकुमार यादव भारत के लिए 50 टी-20 मैचों में कप्तानी करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उन्होंने 50 में से 38 मुकाबले जीतकर 81.25 प्रतिशत का शानदार जीत प्रतिशत दर्ज किया, जो इस सूची में सबसे बेहतर है। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (73 मैच), रोहित शर्मा (62 मैच) और विराट कोहली (50 मैच) यह आंकड़ा छू चुके हैं। 5. बुमराह ने हेटमायर को छठी बार आउट किया जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में शिमरन हेटमायर को छठी बार अपना शिकार बनाया। खास बात यह है कि हेटमायर ने बुमराह के खिलाफ 10 पारियों में सिर्फ 17 रन बनाए हैं। उनका औसत 2.83 और स्ट्राइक रेट 73.91 का रहा है। 6. एक एडिशन में 19 सिक्स, हेटमायर नंबर-1 शिमरन हेटमायर ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में 19 सिक्स लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में साहिबजादा फरहान और निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया। 7. 76 सिक्स के साथ वेस्टइंडीज दूसरी टीम वेस्टइंडीज ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 76 सिक्स लगाए हैं और एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस सूची में शीर्ष स्थान पर 78 सिक्स के साथ बुल्गारिया की टीम है। 8. 150 सिक्स के साथ पॉवेल वेस्टइंडीज के नंबर-1 हिटर रोवमैन पॉवेल टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए 150 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा। इस सूची में क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े हिटर्स के नाम भी शामिल हैं। 9. हार्दिक 400+ रन और 30+ विकेट वाले तीसरे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी-20 वर्ल्ड कप में 400 से ज्यादा रन और 30 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे ऑलराउंडर बने। उनसे पहले यह उपलब्धि शाकिब अल हसन और शाहिद अफरीदी हासिल कर चुके हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में; वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज:सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया; बुमराह-ईशान ने पाकिस्तान को हराया
    Next Article
    इजराइल-ईरान जंग, मोदी बोले- भारत अपने फंसे नागरिकों को निकालेगा:श्रीनगर में खामेनेई की मौत का विरोध, पुलिस का लाठीचार्ज

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment