Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- 12 ओवर में नेपाल का स्कोर 81/3:भुर्तेल-रोहित के बाद आसिफ शेख आउट, इटली के 3 बॉलर्स को एक-एक विकेट

    17 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 17वां मैच नेपाल और इटली के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। नेपाल ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी और आरिफ शेख क्रीज पर हैं। आसिफ शेख (20 रन), रोहित पौडेल (23 रन) और कुशल भुर्तेल (5 रन) पवेलियन लौट चुके हैं। बेन मेनेंटी, क्रिशन कालुगामगे और अली हसन को एक-एक विकेट मिला। नेपाल ने 12 साल पहले 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में हॉन्गकॉन्ग और अफगानिस्तान को हराकर दो जीत दर्ज की थीं, लेकिन, उसके बाद से टीम को वर्ल्ड कप में जीत नसीब नहीं हुई है। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका होगा जब नेपाल और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग-XI नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी। इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Le catalogue de Britney Spears vendu 200 millions de dollars : la musique, un actif financier ?
    Next Article
    How To Get iPhone 16 Pro For Less Than Rs 60,000 Using Bank And Exchange Deals

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment