Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- 10वें ओवर में नेपाल का पहला विकेट गिरा:भुर्तेल 43 रन बनाकर आउट, लीस्क ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की; स्कॉटलैंड का टारगेट- 171 रन

    1 day ago

    स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 33वें मैच में नेपाल को 171 रन का टारगेट दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल ने ग्रुप सी के इस मैच का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नेपाल ने इस टूर्नामेंट में पहली बार कोई टॉस जीता है। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाबी पारी में नेपाल ने 9.1 ओवर में एक विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। आसिफ शेख और कप्तान रोहित पौडेल क्रीज पर हैं। ओपनर कुशल भुर्तेल 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल लीस्क ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच कराया। स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर माइकल जोन्स (71 रन) ने फिफ्टी लगाई। जॉर्ज मुन्से ने 27 और ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन बनाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 3 विकेट झटके। नंदन यादव को 2 विकेट मिले। कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने एक-एक विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, सुंदीप जोरा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    España ordena investigar a X, TikTok y Meta por contenido sexual infantil creado con IA
    Next Article
    After Son's Death In Delhi Accident, A Mother's Plea And Warning To All Parents

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment