Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्ड कप में AUS vs SL:ऑस्ट्रेलिया आज हारा तो क्वालिफाई करना मुश्किल, जिम्बाब्वे से पिछला मैच हार चुके

    1 day ago

    ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। जिम्बॉब्वे से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करना चाहेगी। कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जिम्बॉब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.4 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी ओर श्रीलंका अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B के पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पोजिशन पर है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन से हराया और फिर ओमान के खिलाफ 105 रन से विशाल जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को अपने होमग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। श्रीलंकाई स्पिनर्स विरोधी टीम को अपनी फिरकी में फंसा सकते है। ऑस्ट्रेलिया टीम में जोश हेजलवुड की जगह स्टीव स्मिथ शामिल ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले स्टीव स्मिथ को हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है। हेजलवुड पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं। टीम के मेडिकल स्टाफ को उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट के अंतिम चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। हेड टू हेड दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में अब तक 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें 16 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 10 मुकाबलों श्रीलंका को जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों की 5 बार भिड़ंत हुई है। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार श्रीलंका को शिकस्त दी है, जबकि श्रीलंका को एकमात्र और आखिरी जीत 2009 में मिली थी। 17 साल से ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका से नहीं हारी है। इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ टॉप बैटर रहे ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ इस वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 132.46 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 65 रन रहा है। वहीं बॉलिंग में नाथन एलिस ने 2 मैचों में 5.87 की इकोनॉमी से रन देते हुए 4 विकेट लिए हैंं। इस दौरान 12 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। कुसल मेंडिस ने दोनों मैचों में फिफ्टी लगाई श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने इस टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मेंडिस ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाते हुए 132.95 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 61 रहा है। वहीं महीश तीक्षणा श्रीलंका के लिए बेस्ट बॉलर साबित हुए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 4.25 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 23 रन देकर 2 विकेट रहा है। पिच कंडीशन श्रीलंका के पल्लेकेले इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 31 टी20 इंटरनेशल मैच खेले गए हैं। इसमें 29 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि चेज करने वाली टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। वह मुकाबला भी सुपर ओवर में गया था। 1 मैच बेनतीजा रहा है। यह पिच स्पिनरों के लिए मददगार रही है। मैच के साथ पिच स्लो हो जाती है, इसलिए यहां चेज करना मुश्किल होता है। यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना पसंद करती है। वेदर कंडीशन श्रीलंका के कैंडी में 16 फरवरी को दिन में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मैच के समय तापमान करीब 20–23°C रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन, और एडम जम्पा। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में:नेपाल को 9 विकेट से हराया; होप का अर्धशतक, होल्डर ने 4 विकेट लिए वेस्टइंडीज लगातार तीन जीत के साथ इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने रविवार को दिन के पहले मैच में नेपाल को 9 विकेट से हराया। वहीं, नेपाल लगातार तीसरा मुकाबला हारकर सुपर-8 से बाहर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- इटली को 7 बॉल पर 25 रन चाहिए:203 रन का टारगेट चेज कर रही है टीम, 8 बैटर्स पवेलियन लौटे
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- इटली को 5 बॉल पर 25 रन चाहिए:203 रन का टारगेट चेज कर रही है टीम, 8 बैटर्स पवेलियन लौटे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment