Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल- हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर आउट:टीम इंडिया का रन रेट थमा, कप्तान सूर्या जीरो पर पवेलियन लौटे; भारत 226/5

    1 week ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के बॉलर्स ने भारत की रन स्पीड पर ब्रेक-सा लगा दिया है। भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। टीम ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन, 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजा दिया। 19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या (18 रन) कैच कराया। सैमसन से पहले अभिषेक शर्मा 21 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कोल मैकॉन्ची की जगह जैकब डफी को मौका दिया है। वहीं, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैच का स्कोरबोर्ड भारतीय पारी में बने खास रिकॉर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Grumpy, me, and the twisty roads of Doon 
    Next Article
    David Petraeus speaks to FRANCE 24: Analysis on US-Israeli strikes on Iran and the regional fallout

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment