Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    T20 वर्ल्डकप-कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार न्यूडीलैंड से भिड़ेगी, कीवी टीम जीती तो सुपर-8 में जगह कन्फर्म

    15 hours ago

    न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 31वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। टॉस सुबह 10.30 बजे होना है। अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत लेता है तो टीम सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएगी। न्यूजीलैंड 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंकों पर है। ग्रुप-डी के पॉइंट्स टेबल में टीम साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे नंबर पर है। कनाडा अपने दोनों मैच हारकर आखिरी नंबर पर है। टीम आज हारी तो सुपर-8 से बाहर हो जाएगी, लेकिन कनाडा जीत गया तो उनके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 49 मैच खेले हैं। 27 जीते और 22 गंवाए। वहीं कनाडा ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को 4 में हार मिली। टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए बेस्ट बैटर रहे इस वर्ल्ड कप में टिम सइफर्ट न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 179.57 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। इस दौरान 89* रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 2 विकेट रहा है। कनाडा से नवनीत धालीवाल पर निगाहें कनाडा के बैटर नवनीत धालीवाल टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 127.27 की स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं। इस दौरान 64 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। बॉलिंग में साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 7.42 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए। पिच कंडीशन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आमतौर पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। यहां खेले गए 7 टी-20 इंटरनेशल मैचों में 4 बार चेज करनेवाली टीम जीती है, जबकि 3 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने स्कोर डिफेंड किया है। यहां बढ़ते मैच के साथ पिच स्लो होती जाती है, इसलिए चेज करना मुश्किल होता है। मैच दिन में होने की वजह से ओस का कोई रोल नहीं होगा। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अंश पटेल, दिलोन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    हिमंता बोले- गोगोई का केस सबूत समेत केंद्र को भेजा:दावा- कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान की यात्रा की, उनकी पत्नी ने भारत की जानकारी शेयर की
    Next Article
    ‘Lost ancient city’ from Alexander the Great’s Empire discovered in Iraq with hidden streets and temples beneath the sands

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment