Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिवाजी जयंती- पुणे के शिवनेरी किले में भगदड़, 3 घायल:रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा, महिलाएं और बच्चे फंस गए थे

    10 hours ago

    पुणे के जुन्नर इलाके में बुधवार रात शिवनेरी किले पर भगदड़ मचने से 3 लोग घायल हो गए। ये सभी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किला पहुंचे थे। लोग हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा से किले के अंदर जा रहे थे। रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा हो गई। फिर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। सभी घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। शिवाजी जयंती पर हर साल शिवनेरी किले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। भगदड़ की 4 तस्वीरें… जानिए शिवनेरी किले के बारे में, वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर शहर के पास स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला है। यह किला खासतौर पर इसलिए मशहूर है क्योंकि यहीं पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। किले में शिवाई देवी का मंदिर भी है, जिनके नाम पर शिवाजी महाराज का नाम रखा गया था। किले तक पहुँचने के लिए सीढ़ियों से होकर जाना पड़ता है। अंदर जाने के सात दरवाजे हैं, जिनमें से हर एक दरवाजे का अपना नाम और महत्व है। किले के अंदर पानी के तालाब, सैनिकों के रहने के स्थान और शिवाजी महाराज के जन्मस्थान को आज भी देखा जा सकता है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… मराठा काल के 12 किले वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल: लिस्ट में सिंधु और शिवनेरी जैसे दुर्ग मराठा काल के 12 किलों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के 11 किले हैं। वहीं, तमिलनाडु का एक जिंजी किला भी सूची का हिस्सा है। सभी किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बने थे। महाराष्ट्र के 11 किलों में सिंधु और शिवनेरी जैसी किले शामिल हैं। रायगढ़ दुर्ग जहां छत्रपति शिवाजी का राजतिलक हुआ था, भी इस सूची में है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    French nationalist beaten to death: Meet antifa activist-turned-MP Raphael Arnault at the heart of France's latest political scandal
    Next Article
    Ramadan 2026: Top 10 Iftar Recipes Under 20 Minutes For A Flavour-Packed Evening

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment