Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, VIDEO:खरगोन में मेहंदी की रस्म में दूल्हे के मामा की मौत, पत्नी के साथ नाच रहे थे

    21 hours ago

    खरगोन में मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हे के मामा को हार्ट अटैक आ गया। वे नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़े। परिजन ने इसे उनका डांस स्टेप ही समझा। कुछ देर तक जब वे नहीं उठे तो रिश्तेदार उनकी तरफ बढ़े। उन्हें निढाल देखकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। मामला खरगोन के वझरा गांव का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़वानी में पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव (40) अपने भांजे की शादी में वझरा आए थे। मंगलवार रात को मेहंदी की रस्म थी। इस दौरान घनश्याम अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी जश्न में शामिल थे। देखिए, दो तस्वीरें… 8वीं क्लास में पढ़ता है इकलौता बेटा घनश्याम यादव पेशे से किसान थे। करीब आठ एकड़ जमीन है। उनके साथ उनकी पत्नी और इकलौता बेटा भोला यादव भी मौजूद थे। भोला 8वीं क्लास में पढ़ता है। वे भांजे अंकित और भांजी रजनी की शादियों में भात लेकर मंगलवार को ही वझरा पहुंचे थे। शाम को मेहंदी के साथ ही संगीत भी रखा गया था। ये खबर भी पढ़ें… महिला संगीत में डांस कर रही इंदौर की युवती की मौत विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने नामीबिया को 200 का टारगेट दिया:पावरप्ले में 2 नामीबियाई बैटर्स पवेलियन लौटे, फ्राइलिनक के बाद लोफ्टी-ईटन आउट
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने नामीबिया को 200 का टारगेट दिया:50 के अंदर नामीबिया के 3 बैटर्स पवेलियन लौटे, स्टीनकैंप को नवाज ने कैच आउट कराया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment