Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    श्रीनगर में पारा -5.2°, डल झील जमी:राजस्थान में -3 डिग्री, हरियाणा में शून्य के करीब तापमान; उत्तराखंड के दो जिलों में स्कूल बंद

    21 hours ago

    उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से शून्य से नीचे है। इसके कारण बुधवार को प्रसिद्ध डल झील और कश्मीर के कई जल स्त्रोत जम गए। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, राजस्थान में भी तापमान माइनस में पहुंच गया है। बुधवार को हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री रहा। सीकर के फतेहपुर में तापमान 0.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राज्य में 19 जनवरी से हल्की बारिश की संभावना है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने हरियाणा में गलन बढ़ा दी है। यहां 8 जिलों में बुधवार को पारा 8 डिग्री तक गिर गया। हिसार में सर्दी के पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज हुआ। हिसार में 15 जनवरी, 2025 को 3.5 डिग्री और 16 दिसंबर, 2024 को 1.1 डिग्री तक पहुंचा था। अगले 2 दिन मौसम का हाल... 16 जनवरी: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 17 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : शहडोल-कटनी में पारा 5 डिग्री से नीचे, ग्वालियर-भोपाल में भी सर्दी; 17 जनवरी से बारिश के आसार मध्य प्रदेश में सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। इससे कई शहरों में रात के पारे में गिरावट हुई है। शहडोल और कटनी में पारा 5 डिग्री से नीचे है, जबकि ग्वालियर-भोपाल की रातें भी सर्द है। बुधवार की रात शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 4.8 डिग्री और कटनी के करौंदी में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 17 जनवरी से एमपी में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : माउंट आबू में तापमान -3 डिग्री, 15 शहरों मे पारा 5 डिग्री से नीचे; 19 जनवरी से हल्की बारिश की संभावना राजस्थान के 6 जिलों में गुरुवार को शीतलहर का अलर्ट है। बुधवार को 15 शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री रहा। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के ग्रामीण इलाकों में खुले मैदानों में तेज सर्दी के कारण बर्फ जम गई। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी से शीतलहर से राहत की संभावना है। 19 जनवरी से हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा : हिसार में पारा शून्य के करीब पहुंचा, 8 जिलों में 6 से 8 डिग्री तक गिरा तापमान; 13 शहरों में कोहरे का अलर्ट हरियाणा में बर्फीली हवाओं के कारण 8 जिलों में तापमान 6 से 8 डिग्री तक गिर गया। बुधवार को हिसार का न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के साथ पिछले दो साल का रिकॉर्ड भी टूटा। इससे पहले, हिसार में 2025 में 15 जनवरी को तापमान 3.5 डिग्री और 2024 में 16 दिसंबर को 1.1 डिग्री दर्ज किया था। मौसम विभाग ने गुरुवार को 13 जिलों में सर्दी और कोहरे को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड : हरिद्वार-ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे का ऑरेंज, 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी; चमोली में जल स्रोत जमे उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गुरुवार को कोल्ड डे की चेतावनी है। भीषण सर्दी के कारण दोनों जिलों में आज 12वीं क्लास तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में नदी और नाले जम गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब : शीतलहर-घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 16 जनवरी से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अभी 2 दिन शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना है। बुधवार को बठिंडा और फरीदकोट में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 16 जनवरी से हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। अगले सप्ताह बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran Closes Airspace Amid Escalating Tensions With US
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:आर्मी डे पर पीएम मोदी ने कहा- भारतीय सेना के जवान निस्वार्थ सेवा और देश की रक्षा का प्रतीक हैं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment