Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    श्रीलंका Vs जिम्बाब्वे मुकाबला आज:श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया; ग्रुप-बी से दोनों टीमें सुपर-8 में

    19 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मैच आज श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। पथिराना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। वे अपना पहला ओवर भी पूरा नहीं कर सके थे। उनकी जगह दिलशान मदुशंका को स्क्वॉड में जगह मिली। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी। ------------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा; अगले राउंड का शेड्यूल टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। टीम इंडिया ग्रुप-1 में रहेगी। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। ग्रुप-1 में पहले ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है। उसकी जगह ग्रुप-बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में क्वालिफाई किया है। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    Silver Prices Rally Ahead (Feb 19), Check 1 Gram And 1 Kg Rates In Major Cities Across India
    Next Article
    कांग्रेस का दावा- राहुल को गोली मारने की धमकी मिली:खेड़ा ने करणी सेना के कार्यकर्ता का वीडियो शेयर किया; आरोपी कोटा से पकड़ाया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment