Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    श्रीलंका ने अमेरिकी फाइटर जेट्स को उतरने नहीं दिया:राष्ट्रपति दिसानायके बोले- ईरान पर हमले के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे

    21 hours ago

    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच श्रीलंका ने अमेरिका के फाइटर जेट्स को अपने यहां उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शुक्रवार को संसद में बताया कि अमेरिका ने 26 फरवरी को अनुरोध किया था कि जिबूती बेस से दो मिसाइलों से लैस फाइटर जेट्स को 4 से 8 मार्च के बीच मटाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात किया जाए। उन्होंने कहा, “हमने साफ मना कर दिया। हम अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं होने देंगे।” दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका अपनी तटस्थ नीति पर कायम है और किसी भी पक्ष के लिए सैन्य आधार नहीं बनेगा। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उसी दिन ईरान ने भी अपने तीन युद्धपोतों को श्रीलंका आने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने कहा, “अगर हम ईरान को अनुमति देते, तो हमें अमेरिका को भी देनी पड़ती। इसलिए हमने दोनों को ही मना किया और तटस्थ रुख बनाए रखा।” इस बीच, 4 मार्च को श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी हमले में ईरानी जहाज IRIS देना डूब गया, जिसमें 84 नाविकों की मौत हुई। श्रीलंका की नौसेना ने 32 लोगों को बचाया। राष्ट्रपति ने बताया कि बाद में एक अन्य ईरानी जहाज IRIS बुशहर को मानवीय आधार पर श्रीलंका में प्रवेश दिया गया, ताकि उसके 200 से ज्यादा नाविकों की जान बचाई जा सके। ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US stock markets today (March 20, 2026): S&P 500, Dow, Nasdaq slip as bond yields rise; crude oil prices steady amid Iran war
    Next Article
    Breathtaking HDR Video for Display Test | Dolby Vision | 16K HDR 120fps (8K/4K TV)

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment