Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिमला में दिन में छाया अंधेरा, ठियोग में भारी ओलावृष्टि:अटल टनल में 20 घंटे से फंसे टूरिस्ट, अगले 6 दिन बरसेंगे बादल

    22 hours ago

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। दोपहर 3 बजे के बाद कुछ देर भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। ठियोग व आसपास में भी भारी ओलावृष्टि के बाद बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। इससे फूलगोभी, मटर और स्टोन फ्रूट को काफी नुकसान हुआ। उधर, लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग में 20 घंटे बाद भी कुछ पर्यटक और टूरिस्ट व्हीकल बर्फ में फंसे हुए है। हालांकि, अधिकांश टूरिस्ट को सुरक्षित होटलों को शिफ्ट कर दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी डीसी कुल्लू और लाहौल स्पीति को अटल टनल व आसपास फंसे टूरिस्ट को जल्द सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के काफी संख्या में टूरिस्ट बर्फ देखने बीते कल अटल टनल रोहतांग, कोकसर, सिस्सू और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। दिनभर टूरिस्ट ने इन जगह पर बर्फ के बीच मस्ती और शाम को जब वापस लौटने लगे तो सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इससे लगभग एक हजार टूरिस्ट व्हीकल पूरी रात अटल टनल में फंसे रहे। इससे हजारों टूरिस्टों ने पूरी रात गाड़ियों में काटी। सड़क पर बर्फ की मोटी परत के कारण फिसलन बढ़ गई। इससे वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया। आज भी ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। 7 जिलों में हिमपात, 150 सड़कें बंद प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 7 जिलें चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। ऊंचे क्षेत्रों में इससे 150 से ज्यादा सड़कें फिसलन के कारण बंद हो गई। अगले 6 दिन जारी रहेगी बारिश-बर्फबारी: IMD मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- बारिश-बर्फबारी का दौर अगले 6 दिन तक जारी रहेगा। आज रात में भी अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, अगले कल वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर परसों फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रॉन्ग होकर बरसेगा। 18 से 20 मार्च तक फिर तेज बारिश इससे 18 से 20 मार्च तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी। 21 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन हल्की बारिश-बर्फबारी जारी रहेगी। IMD ने अगले 6 दिन के लिए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। तापमान में भारी गिरावट मौसम में बदलाव के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा, कुकुमसैरी और ताबो का तापमान माइनस में चला गया है। कल्पा का पारा माइनस -2.4 डिग्री, ताबो का माइनस -2.5 और कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस -0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिरने के बाद 4.4 डिग्री तक गिर गया है। इसी तरह, कई शहरों का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। ऊना के तापमान में सबसे ज्यादा 10.2 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 23.4 डिग्री और कसौली का 10.1 डिग्री लुढ़कने के बाद 13.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट आई है और मार्च महीने में जनवरी-फरवरी जैसी ठंड लौट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 5 दिन पहले सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया था, जो कि अब नॉर्मल से 1.3 डिग्री नीचे लुढ़क चुका है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया है। ऐसे में हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे टूरिस्ट को भी अपने साथ गर्म कपड़े लाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जंग के बीच पहला भारतीय जहाज LPG लेकर पहुंचा:शिवालिक शिप पर 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर जितनी गैस; कल नंदा देवी और जग लाडकी शिप पहुंचेंगे
    Next Article
    विजय थलपति फिल्म 'जन नायकन' पर सेंसर का निर्णय कल:रिवाइजिंग कमेटी करेगी नई स्क्रीनिंग, फिल्म देखने के बाद सर्टिफिकेट को लेकर होगा फैसला

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment