Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए पुलिस से भिड़े लोग:स्टेज पर चढ़ने लगे, धक्का-मुक्की हुई; मैच के बीच मैदान में घुस गए

    11 hours ago

    कोटा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को देखने पहुंचे लोगों और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। बाउंसर्स भी भीड़ को नहीं रोक पाए। लोग मंच पर चढ़ने की कोशिश करते रहे। यही नहीं, लोग मैच के दौरान बाउंड्री क्रॉस कर मैदान में घुस गए। कोटा में जिला क्रिकेट संघ राष्ट्रीय स्तर की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता ‘कोटा प्रीमियर लीग’ का आयोजन कर रहा है। शिल्पा शेट्‌टी रविवार को नयापुरा स्थित जेके पेवेलियन स्टेडियम में लीग को प्रमोट करने पहुंची थीं। बाउंसर्स भी लोगों को नहीं रोक सके शिल्पा शेट्टी के आने की सूचना पर दोपहर 12 बजे से ही स्टेडियम में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता और बाउंसर्स को लगाया गया था। दोपहर करीब 3:45 बजे शिल्पा स्टेडियम पहुंचीं। उनके पीछे काफी संख्या में भीड़ भी पहुंच गई। ग्राउंड तारबंदी से कवर है। सिर्फ गेट से एंट्री थी। यहां तैनात बाउंसर्स भी लोगों को नहीं रोक सके। इनमें क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के रिश्तेदार-परिचित बड़ी संख्या में शामिल थे। वे मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। कई लोग एक साथ मंच पर चढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें उतारने की कोशिश की। इस दौरान लोगों, पुलिस और बाउंसर्स के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की हो गई। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिल्पा शेट्‌टी के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोग परेशान होते रहे। मंच क्रिकेट ग्राउंड में बाउंड्री के पास ही बना हुआ था। मंच के सामने भीड़ इकट्‌ठा हो गई। इस दौरान लोग मैच के बीच ही बाउंड्री के अंदर ग्राउंड में भी घुस गए। --- ये खबर भी पढ़िए… ट्रोलर्स को सिंगर मामे खान का राजस्थानी भाषा में जवाब:कहा- म्हैं राजस्थानी सूं, म्हानै घणो गर्व है; जयपुर पहुंची अभिनेत्री मृणाल ठाकुर जयपुर एयरपोर्ट पर अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सिंगर मामे खान को ट्रोल किया गया था। रविवार को एयरपोर्ट पर सिंगर ने इस पर पलटवार किया। मामे खान ने कहा- पिछली बार जयपुर आने पर मुझसे अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सवाल किए गए थे कि मैं राजस्थान में राजस्थानी में क्यों नहीं बोलता। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    Famous photo of Bill Clinton in hot tub with woman taken during 2002 Asia trip with Epstein and Maxwell: Report
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:टीम में कोई बदलाव नहीं, वेस्टइंडीज एक चेंज के साथ उतरी; हारने वाली टीम बाहर होगी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment