Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शंकराचार्य के वकील को मिली जान से मारने की धमकी:मोबाइल पर आया मैसेज, लिखा- बनारस कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी

    1 day ago

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके मोबाइल पर भेजे गए SMS से दी गई है। जिसमें वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी है। फिलहाल इस संबंध में एडवोकेट श्रीनाथ त्रिपाठी ने आला अधिकारियों को सूचना दी है। बता दें कि पिछले 14 दिनों में यह चौथा मौका है। जब वाराणसी कचहरी को उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस मैसेज के बाद अलर्ट हैं। बता दें कि मंगलवार को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। जिसके बाद सघन तलाशी अभियान जिला एवं सत्र न्यायालय वाराणसी में चलाया गया था। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के हैं अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य और वाराणसी कचहरी में फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी भरा एसएमएस मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें शंकराचार्य के ऊपर लगे पाक्सो एक्ट के मामले को श्रीनाथ त्रिपाठी देख रहे हैं। ऐसे में उनको मैसेज आने के बाद अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में है। कचहरी को भी दी बम से उड़ाने की धमकी श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज में ही वाराणसी कचहरी को भी एक बार फिर धमाकों से दहलाने की धमकी दी गई है। यह पिछले 14 दिनों में चौथी बार है। ऐसे में स्थानीय पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया - रात ढाई बजे उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया है जिसमें उन्हें और कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुबह 7 बजे मोबाइल पर देखा मैसेज इस बारे में अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा- आज सुबह जब मैं सोकर उठा, उसके बाद अपने मोबाइल के संदेश चेक कर रहा था। इसी दौरान मुझे एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि वाराणसी कचहरी को उड़ा देंगे, तुम्हें भी। इसके बाद मैंने इसकी सूचना डीएम और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। करीब 3 बार कचहरी में मेल के जरिए संदेश आया है। आज हमें चौथी बार ऐसा संदेश मिला है। इस तरह की सूचनाएं कई जिलों में भेजी गई हैं। पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऐसी सूचनाएं बंद हों। इन संदेशों से कचहरी का माहौल तनावपूर्ण हो गया है और काम प्रभावित हो रहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु सीएम पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई
    Next Article
    Driving into Saudi Arabia? New 90-day rule for GCC vehicles explained

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment