Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट में याचिक दायर की:बोले- IPS अजय पाल प्रयागराज में साजिश रच रहे, सारा सिस्टम मेरे खिलाफ

    20 hours ago

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बच्चों से यौन शोषण के मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। दरअसल, 21 फरवरी को FIR दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस की एक टीम वाराणसी पहुंची। रात में टीम ने भेलूपुर थाने जाकर शंकराचार्य से जुड़ी जानकारी जुटाई। उनके करीबी लोगों के बारे में भी डिलेट ली। पुलिस आज शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। माना जा रहा है कि इसी आशंका को देखते हुए शंकराचार्य ने वकील के जरिए हाईकोर्ट का रुख किया है। इधर, वाराणसी में शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया और अजय पाल शर्मा तथा आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। तस्वीर में अजय पाल शर्मा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष महाराज उनके बगल में खड़े हैं। शंकराचार्य ने कहा- इनका नाम अजय पाल शर्मा है। इस समय यही वह अधिकारी हैं, जिनके अधीन जांच चल रही है। एक हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस का बड़ा अफसर बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा है। मेरे खिलाफ सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। जानिए पूरा मामला प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ। इसके 8 दिन बाद यानी 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत में माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का रुख किया। 13 फरवरी को दो बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया।रविवार को पुलिस आशुतोष महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची और उस जगह का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    INDW vs AUSW, 1st ODI Live: Gardner shines as Australia bowl India out for 214
    Next Article
    मुंबई में ‘सुबेदार’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट:अनिल कपूर बोले- घर में कोई मेरा फैन नहीं, ‘धमाल 4’ से बाहर रहने पर भी कसा तंज

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment