Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शाहरुख खान ने फिल्म सूबेदार की तारीफ की:अनिल कपूर की एक्टिंग को लेकर कहा-वे हर किरदार में अपना पूरा दम लगा देते हैं

    1 day ago

    बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने शनिवार को अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर प्रतिक्रिया दी। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने अनिल कपूर के अभिनय को प्रभावी बताया। बता दें कि ‘सूबेदार’ 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सूबेदार पूरी तरह से एंजॉय की। पर हमेशा भरोसा किया जा सकता है कि वे हर रोल में अपना पूरा दम लगा देते हैं। उनका शांत लेकिन प्रभावी अभिनय प्रेरणादायक है और एक्शन भी बहुत शानदार है। आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैजल मलिक, राधिका मदान, हर किरदार को अलग-अलग स्टाइल में बनाया गया है और आप सभी ने शानदार काम किया है। सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार।” फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के अन्य लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सूबेदार’ को सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए था। उनके अनुसार फिल्म को बड़े पर्दे के लिए अनामॉर्फिक फॉर्मेट में शूट किया गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने बुंदेलखंड और चंबल के माहौल को दिखाया है, जहां पितृसत्ता और सामाजिक ढांचे की झलक मिलती है। ‘सूबेदार’ की कहानी रिटायर्ड सैनिक अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि घर लौटने के बाद वह सामान्य जीवन में ढलने की कोशिश करता है। साथ ही वह अपने इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई भी लड़ता है। फिल्म में अर्जुन मौर्य की बेटी श्यामा का किरदार राधिका मदान ने निभाया है। कहानी में अर्जुन अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग का उपयोग कर परिवार की रक्षा करता है। अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा फिल्म में खुशबू सुंदर, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में क्रिकेट फैंस कर रहे हवन, मंदिरों में भजन-कीर्तन:जयपुर से कमेंट्री करेंगे हरभजन, पटाखों की दुकानों पर भीड़, अहमदाबाद फ्लाइट टिकट दोगुना महंगी
    Next Article
    मिडिल-ईस्ट तनाव के कारण ICC की दोहा मीटिंग टली:अब अप्रैल में हो सकती है, नई तारीख अभी तय नहीं

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment