Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शाह मानहानि केस-राहुल गांधी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए:सुल्तानपुर कोर्ट में 9 मार्च को होगी सुनवाई; अब रामचेत मोची के परिवार से मिलेंगे

    16 hours ago

    गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। राहुल करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहे और अपना बयान दर्ज कराया। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, कोर्ट में पहुंचने पर राहुल गांधी ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सुनवाई के बाद भी उन्होंने जज को धन्यवाद कहा। अब वह रामचेत मोची की दुकान पर रवाना हो गए, जहां वह उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। रामचेत की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। रामचेत वही मोची थे, जिनकी दुकान पर एक साल पहले राहुल गांधी ने जूते सिले थे। राहुल ने रामचेत को सिलाई मशीन भेजी थी। राहुल के सुल्तानपुर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने मना कर दिया। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए कोर्ट के अंदर चले गए।राहुल सुबह 9 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मामला 8 साल पुराना। आरोप है कि राहुल ने 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने तब कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है। इस बयान के बाद सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। सुल्तानपुर कोर्ट ने 19 जनवरी को राहुल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष के वकील काशी शुक्ला को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह आखिरी मौका है, इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहुल की पेशी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read More
    Previous Article
    'He would have fetched at least 20 cr': Ex-Indian cricketer predicts huge IPL deal for this fast bowler
    Next Article
    पेट्रोल भरते समय बदमाश ने नोजल में लगाई आग,VIDEO:रायपुर में बाइक से पंप तक पहुंची लपटें, सिगरेट जलाने से रोकने पर भड़का

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment