Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शाह बोले- उत्तराखंड अटल जी ने बनाया, मोदी संवार रहे:हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम; 3 पाकिस्तानी शरणार्थियों को दी नागरिकता

    17 hours ago

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड अटल जी ने बनाया है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवार रहे हैं। इस दौरान उन्होंने E-0 FIR प्रणाली के साथ 1129.91 करोड़ की 39 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। शाह एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। यहां से वे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने CAA के तहत 3 पाकिस्तानी और 1 अफगानिस्तानी शरणार्थी को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और साधु-संतों समेत हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। मैदान में बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई हैं और सभा स्थल लगभग भर चुका है। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS… सुरक्षा के कड़े इंतजाम अमित शाह की जनसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जनसभा के लिए मंच भी पूरी तरह सजकर तैयार किया गया है। मंच पर मौजूद ये नेता कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद हैं। इनमें प्रमुख रूप से सौरभ बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, स्वामी यतीश्वरानंद, अजय भट्ट, सुबोध उनियाल, अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, विजयराज लक्ष्मी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी शामिल हैं। शाह के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Breaking News: Iran Launches Drone Attacks Across Gulf Region
    Next Article
    Rape Convict Gurmeet Ram Rahim Acquitted In 2002 Journalist Murder Case

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment