Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शाह बोले- पंजाब को कॉमेडी CM नहीं चाहिए:मान केजरीवाल के ATM; हम होते तो करतारपुर साहिब PAK में न होता, 2027 में BJP सरकार बनेगी

    19 hours ago

    गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा ने पंजाब में 2027 का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मोगा में बदलाव रैली में पहुंचे गृह मंत्री ने केसरी रंग की पगड़ी पहनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पगड़ी देश पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक है। शाह ने यह भी कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी। शाह के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अकाली दल से गठबंधन के अभी कोई आसार नहीं हैं। शाह ने वादा किया कि BJP की सरकार बनी तो 2 साल में ही नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। शाह ने ये भी कहा कि पंजाब में कॉमेडी करने वाला सीएम नहीं बल्कि काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। शाह ने पंजाब CM भगवंत मान को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का ATM बताया। उन्होंने कहा कि अगर बंटवारे के वक्त भाजपा की सरकार होती तो करतारपुर साहिब पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में होता। गृहमंत्री के भाषण की बड़ी बातें… सोशल मीडिया पर लिखा- AAP ने पंजाब ड्रग्स में डुबोया वहीं, रैली में आने से पहले शाह ने ट्वीट कर कहा- पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपए मुआवजा देने का वादा किया है। गृहमंत्री बताएं कि क्या वह चेक लेकर आए हैं? इसी बीच चर्चा चली कि मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भाजपा जॉइन कर सकते हैं। औलख हरियाणा के रहने वाले हैं। हालांकि, औलख ने BJP में शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने रैली में परफॉर्म किया। सिंगर ने कहा कि वह सभी पार्टियों में शामिल हैं। शाह की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Is Netanyahu Dead? Viral 'Six Fingers' Video Triggers AI Debate on Social Media
    Next Article
    7 Health Benefits Of Kombucha That Make It One Of The Most Popular Wellness Drinks

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment