Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    साउथ के डायरेक्टर वामसी के साथ नया प्रोजेक्ट:थ्रिलर फिल्म में एक बड़े सिंडिकेट से भिड़ेंगे सलमान, दमदार और इमोशनल होगा रोल

    1 week ago

    सलमान खान इन दिनों अपने करियर के अहम दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ उनकी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर भी मुहर लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक वामसी पैदिपल्ली के साथ एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन की है। ए. मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ के बाद यह सलमान की यह एक और बड़ी साझेदारी मानी जा रही है, जो साउथ इंडियन फिल्म मेकिंग स्टाइल से प्रभावित होगी। पिछले कुछ वर्षों में पैन-इंडिया फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है और इसी ट्रेंड के तहत यह नई फिल्म भी तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान एक दमदार और इमोशनल किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की थीम सोशल जस्टिस और वन मैन आर्मी के कॉन्सेप्ट पर है। इस प्रोजेक्ट को साउथ के बड़े निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर सकते हैं। एक्शन के साथ सामाजिक संदेश भी फिल्म का प्लॉट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी। इसमें सलमान एक ऐसे किरदार में दिखाई दे सकते हैं जो इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ अकेले लड़ता है और उसका सफाया करता है। फिल्म की थीम सोशल जस्टिस और वन मैन आर्मी के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड बताई जा रही है। खबर यह भी है कि इस प्रोजेक्ट को साउथ के बड़े निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर सकते हैं। हीरोइन के लिए भी कई बड़े नाम चर्चा में हैं वामसी के इस नए प्रोजेक्ट में फीमेल लीड को लेकर भी चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के नाम पर विचार किया जा रहा है। शूटिंग के लिए यूरोप और दुबई जैसी अंतरराष्ट्रीय लोकेशंस के साथ हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी को मुख्य बेस बनाया जा सकता है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज में भी हुआ चेंज इसी बीच सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पहले इसे ईद के आस-पास रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसे 14 अगस्त 2026 के लिए शेड्यूल किया गया है ताकि स्वतंत्रता दिवस वीकेंड का फायदा मिल सके। ‘द बुल’ और ‘किक 2’ भी है खाते में सलमान आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं। इनमें यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’, करण जौहर के साथ मिलकर प्रोजेक्ट ‘द बुल’ और ‘किक 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि साउथ के निर्देशकों के साथ यह नई साझेदारी सलमान के के लिए एक नया मोड़ हो सकती है
    Click here to Read More
    Previous Article
    UAE Advises Citizens Against Filming Incident Sites, Prohibited Areas
    Next Article
    अनुरोग डोभाल की ट्रोलिंग पर भड़के मुनव्वर:यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग में आत्महत्या की कोशिश की; अली गोली, एल्विश यादव भी सपोर्ट में उतरे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment