Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम घोषित:हरमनप्रीत संभालेंगी कप्तानी, स्मृति मंधाना उपकप्तान बनीं; 17 अप्रैल से शुरू होगी 5 मैचों की सीरीज

    2 days ago

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। शेफाली और जेमिमा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव और युवा जोश का तालमेल बिठाने की कोशिश की है। टीम के बल्लेबाजी क्रम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी टीम का अहम हिस्सा हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं। ऋचा घोष और उमा छेत्री को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में जगह मिली है। गेंदबाजी में रेणुका और अरुंधति संभालेंगी कमान तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी पर होगी। स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और काश्वी गौतम जैसे उभरते हुए चेहरों को शामिल किया गया है। टीम में अन्य प्रमुख नामों में क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली और अनुष्का शर्मा शामिल हैं। चयन समिति ने इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट और पिछले दौरों पर किए गए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुना है। डरबन और जोहान्सबर्ग में होंगे मुकाबले भारतीय टीम इस दौरे पर कुल 5 टी-20 मैच खेलेगी। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल को डरबन में होगा। पहले दो मुकाबले इसी शहर में खेले जाएंगे। इसके बाद तीसरा और चौथा टी-20 जोहान्सबर्ग के मैदान पर होगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होने की उम्मीद है। मैच का समय समय के अनुसार 5.30 बजे शुरू होगी भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि सीरीज के मैच शाम के समय आयोजित होंगे। शेड्यूल के मुताबिक, मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे और रात 9:30 बजे से शुरू होंगे। BCCI को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह दौरा टीम इंडिया के लिए काफी मददगार साबित होगा। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सिनर ने तोड़ा जोकोविच का रिकॉर्ड:मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में लगातार 26 सेट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें, मियामी ओपन में मुटे को हराया इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार सबसे अधिक सेट जीतने के मामले में नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिनर ने मियामी ओपन के तीसरे राउंड में कोरेंटिन मूटे को 6-1, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 11 मिनट तक चला। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Me And The Ayatollah': Trump Says Hormuz May Be Jointly Controlled, Strait To Open 'Very Soon'
    Next Article
    Denise Richards' before and after pics post facelift go VIRAL

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment