Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    साउथ अफ्रीका ने पांचवां टी-20 मैच 33 रन से जीता:सीरीज 3-2 से अपने नाम की; न्यूजीलैंड 22 साल से नहीं हरा सकी

    8 hours ago

    साउथ अफ्रीका ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड को पांचवें टी-20 में 33 रन से हराया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। इस मैच से पहले यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर थी। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2005 में जीती थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 6 सीरीज खेली गईं, जिनमें से 5 साउथ अफ्रीका ने जीतीं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। कॉनर एस्टरहुइजन प्लेयर ऑफ द मैच बुधवार को हेगले ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 187 रन बनाए। कॉनर एस्टरहुइजन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 बॉल पर 75 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 188 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। एस्टरहुइजन ने 75 रन बनाए पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। चौथे ओवर में टोनी डी जॉर्जी (12) LBW हो गए। इसके बाद वियान मुल्‍डर और रुबिन हरमन (39) के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 55 रन की साझेदारी हुई। 11वें ओवर की पहली गेंद पर मुल्‍डर (31) कैच आउट हुए। 4 नंबर पर उतरे कॉनर एस्टरहुइजन ने 227.27 की स्‍ट्राइक रेट से 33 गेंदों पर 75 रन बना दिए। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स ने 2 विकेट लिए। जोश क्लार्कसन और जैकरी फॉल्क्स को 1-1 विकेट मिला। तीन बॉलर ने 2-2 विकेट लिए न्‍यूजीलैंड टीम के लिए बेवॉन जैकब्स ने सबसे ज्‍यादा 36 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान जिमी नीशम ने 24 और डेन क्लीवर ने 22 रन बनाए। टिम रॉबिन्सन 25 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कूट्जी ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट झटक। वियान मुल्‍डर और ओटनेल बार्टमैन को भी 2-2 विकेट मिला। कप्‍तान केशव महाराज ने 1 विकेट लिया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, कैटीन क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जिमी नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैकॉन्ची, जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स। साउथ अफ्रीका: वियान मुल्डर, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कूट्जी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन।
    Click here to Read More
    Previous Article
    UAE remote work policy amid rains and storm: Private sector weather guidelines explained
    Next Article
    Stock Markets End Higher, Sensex Jumps Over 1,200 Points, Nifty Tests 23,306

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment