Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन:इंस्टाग्राम पर पिता को याद कर एक्टर ने लिखा- पापा, आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत

    8 hours ago

    एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया। इस बात की जानकारी मंगलवार शाम एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पिता के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी और अपने पिता को याद किया। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हुआ। सिद्धार्थ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पिता के बचपन से लेकर हाल के समय तक की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पिता के साथ बिताए पल दिखे। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें बेहद ईमानदार, सिद्धांतों वाले और संस्कारी इंसान बताया। पहली तस्वीर में छोटे सिद्धार्थ अपने पिता की गोद में नजर आए। दूसरी तस्वीर में वे अपने भाई हर्षद के साथ दिखे। एक फोटो में पत्नी कियारा आडवाणी भी नजर आईं, जहां सिद्धार्थ अपने पिता का हाथ पकड़े हुए दिखे। पोस्ट के कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा कि उनके पिता ऐसे इंसान थे, जो हमेशा मूल्यों पर टिके रहे। वे अनुशासित थे, लेकिन सख्त नहीं; मजबूत थे, पर अहंकारी नहीं। जीवन की कठिन परीक्षाओं के दौरान भी उन्होंने पॉजिटिव सोच बनाए रखी। उन्होंने आगे लिखा, “मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्रों का नेतृत्व करने से लेकर बीमारी का साहस से सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनका हौसला अडिग रहा।” सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा, “पापा, आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन प्रेरित करती है। आप शांति से नींद में हमें छोड़ गए, लेकिन आपकी कमी अपार है। मैं जो भी हूँ, आपकी वजह से हूँ।” बता दें कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ आखिरी बार फिल्म परम सुंदरी में नजर आए थे। पर्सनल लाइफ की बात करें, सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी पहली संतान, बेटी सरायाह मल्होत्रा का स्वागत किया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Melissa Gilbert returns to work with ‘Modern Prairie’
    Next Article
    Salim Khan update: Salman's father is on ventilator support

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment