Search

    Language Settings
    Select Website Language

    सौतेले पिता से प्रेग्नेंट हुईं दोनों बेटियों का गर्भपात होगा:25 हफ्ते से कम की गर्भावस्था में कोर्ट परमिशन की जरूरत नहीं, गुजरात का मामला

    11 hours ago

    गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में एक व्यक्ति पर अपनी दो नाबालिग बेटियों से कई बार दुष्कर्म का आरोप है। दोनों किशोरियां गर्भवती हैं और नवसारी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। नवसारी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी भावेश पटेल ने बताया कि दोनों नाबालिगों का गर्भपात मां की सहमति से कराया जाएगा। मेडिकल टीम तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गर्भावस्था 25 सप्ताह से कम होने पर गर्भपात के लिए कोर्ट अनुमति जरूरी नहीं है। मामला तब सामने आया जब मजदूर परिवार की छोटी बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे कुकरी पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों को गर्भावस्था का संदेह हुआ। बाद में खारेल अस्पताल में सोनोग्राफी से पुष्टि हुई कि वह करीब पांच महीने की प्रेग्नेंट है। बड़ी बेटी ने भी बताई आपबीती छोटी बहन की स्थिति जानने के बाद बड़ी बेटी ने मां को बताया कि आरोपी उसके साथ भी दुष्कर्म करता था। जांच में वह करीब दो महीने की गर्भवती पाई गई। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मां का लिव-इन पार्टनर है आरोपी पुलिस के मुताबिक पीड़ित बेटियों की मां की पहले एक अन्य युवक से शादी हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। कुछ सालों पहले पति-पत्नी का तलाक हो गया था। बच्चियों की मां पहले पति से अलग होने के बाद आरोपी अनिल राठोड़ के साथ लिव-इन में रह रही थी। इसी दौरान उसने दोनों नाबालिगों से दुष्कर्म किया। जंगल ले जाकर करता था अपराध प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बेटियों को लकड़ी लाने के बहाने जंगल ले जाकर सुनसान जगह पर वारदात करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई जारी है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... नाबालिग बेटी से सौतेले पिता ने किया था रेप, आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा ग्वालियर में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को आजीवन कारावास की सजा हुई है। 27-28 अप्रैल 2025 की दरम्यानी रात जब नाबालिग छोटी बहन के साथ सो रही थी, तब आरोपी पिता ने बेटी को गोद में उठाया और नीचे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Japan turns bullet train into cargo carrier: Inside the world’s first freight-only Shinkansen running at 275 kmph
    Next Article
    TOI BHARAT ABROAD: Higher H-1B wages, Kash trolled, and 7 dogs and a lie

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment