Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संसद गेट पर निलंबित सांसदों का विरोध प्रदर्शन:पोस्टर पर लिखा- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज; लोकसभा स्थगित, पीयूष गोयल 12 बजे ट्रेड डील पर बोलेंगे

    1 month ago

    लोकसभा में बजट सत्र के छठवें दिन कार्यवाही शुरू होते ही अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर विपक्ष ने हंगामा किया। स्पीकर ने सांसदों से कहा- प्रश्न काल में हंगामा नहीं करें। सदन की मर्यादा का ध्यान रखें। इसके बाद स्पीकर बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। सदन केवल 5 मिनट ही चला। आज भी बजट 2026 पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित करेंगे। वहीं, बीते दो दिन राहुल गांधी की चीनी टैंक घुसपैठ के मुद्दे पर स्पीच को लेकर हंगामा होता रहा। मंगलवार को राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश करते हुए कहा- मुझे बोलने दिया जाए। उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया था। हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा, लेकिन राहुल के समर्थन में विपक्षी सांसदों ने बोलने से इनकार कर दिया और नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। विपक्षी सांसदों ने स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ पेपर उछाले। शिकायत मिलने पर पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सार्वजनिक लेखा समिति 2025-26 की रिपोर्ट पेश होगी बुधवार की कार्यसूची के मुताबिक सांसद जय प्रकाश और बालाशौरी वल्लभनेनी सार्वजनिक लेखा समिति 2025-26 की रिपोर्ट पेश करने वाले हैं। इनमें रेलवे, OCI कार्ड शुल्क, विदेशों में सांस्कृतिक केंद्रों और फसल बीमा योजना से जुड़े मामलों की रिपोर्ट शामिल है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Dubai set to adopt China’s ‘Sponge City’ model — What the future city could look like
    Next Article
    गाजियाबाद-मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं:उम्र 12-14-16 साल; सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment