Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स में 300 अंक की तेजी:79,450 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 100 अंक चढ़ा; ऑटो और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी

    11 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 79,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और एनर्जी शेयर्स ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है। सोने में 1,000 और चांदी में 5,000 रुपए की तेजी वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार 10% चढ़ा अमेरिकी बाजार में 4 मार्च को रही बढ़त सोने में 1,000 और चांदी में 5,000 रुपए की तेजी वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1123 अंक या 1.40% गिरकर 79,116 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 385 अंक या 1.55% टूटा है। ये 24,480 के स्तर पर आ गया था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की:अभिषेक मनु सिंघवी- फूलो देवी नेताम फिर राज्यसभा जाएंगे; तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक प्रत्याशी
    Next Article
    कनाडा में पंजाबी मूल की महिला की हत्या:घर में घुसकर युवक ने चाकू मारे, लहूलुहान छोड़कर भागा; यूट्यूबर-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment